12th के बाद करिअर कैसे शुरू करें? 

Malabika Dhar

31  August, 2023

सही करियर का चुनाव आपको बुलंदियों पर पहुंचा देता है। अपने करियर को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल आते हैं। करियर के लिए बड़े ध्यान से आगे बढ़ना होता है जिससे छात्र को बाद में उस कोर्स में कोई परेशानी न आए।

करियर के उद्देश्य को आकार दें

करियर चुनते समय जरूरी है कि पहले उसके लिए आत्मनिरीक्षण कर लिया जाए। आप क्या चाहते हैं ये जानने के बाद सोच को पूरी तरह से विकसित करना थोड़ा और आसान हो जाता है। वो एक्टिविटीज क्या हैं जिन्हें करना हमें अच्छा लगता है और जिन्हें करियर भी बनाया जा सकता है?

रुचियों के अनुसार विषय चुनें

किसी एक करियर को चुनने से पहले ये जरूरी है कि आप खुद को पहचान लें। अपनी पसंद नापसंद को पहचान कर उन पर पकड़ बनाना भी जरूरी होता है। आपको अपनी स्किल्स और रुचियों का विश्लेषण करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने जीवन को एक दिशा में आगे बढ़ाने जा रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि आप उस दिशा पर पूरे आनंद के साथ बढ़ें।

करियर विकल्प तलाशें

अपने लिए एक आदर्श नौकरी तलाशते हुए एक बड़ा कदम ये होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा करियर विकल्पों को तलाशें। आज के समय में तो बेहिसाब करियर विकल्पों मौजूद हैं। इस वक्त ट्रेंड में शामिल करियर विकल्प जैसे इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, शू डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग, ,मीडिया आदि कई विकल्प चुन सकते हैं। 

सही डिग्री चुनें

एक बार आप अपने लिए करियर का चुनाव कर लेंगे तो इसके लिए जरूरी शिक्षा पाने के बारे में भी सोचना होता है। ऐसे कई करियर विकल्प हैं जिनमें काम करने के लिए कोई खास डिग्री या सर्टिफिकेट चाहिए होता है जैसे मेडिसिन,लॉ, आर्किटेक्चर आदि। जबकि कुछ क्षेत्र में कोई भी काम कर सकता है। अपने पसंद के करियर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकठ्ठा करके आप आप स्किल्ड हो जाएंगे।

करियर काउंसलर से लें सुझाव

करियर काउंसलर से सुझाव लेना भी करियर के लिए नई शुरुआत साबित हो सकता है। जिन छात्रों को अपने करियर को लेकर थोड़ा भी संशय है वह करियर काउंसलर से बात करके अपने करियर का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही आपको करियर चॉइस के बारे में भी पता चलेगा।

यह स्टोरी पसंद आई?

आपके पास भी है लिखने का मौका