Site icon Youth Ki Awaaz

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का अनिश्कालीन धरना। बीकेयू

*संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के घटक संगठन भाकियू अधिकार द्वारा कोतवाली दादों पर अनिश्चितकालीन धरने को कोतवाल दादों के मांगों पर सहमति एवं मान मनौव्वल पर किया स्थगित,

  • अलीगढ़ : आज़ दिनांक 24/06/2024 को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा सह -संयोजक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दादों कोतवाली के सांकरा चौंकी इंचार्ज द्वारा किसान को धमकाने एवं झूठे मुकदमे को लेकर गत दिवस 18 जून 24 को धरनार्थी किसानों पर वायरल विडियो आधार बता पंजीकृत मुकदमे से किसानों में आक्रोश व्याप्त था जिस पर किसानों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 जून 24 को अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित था जब आज़ संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के घटक संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अवधेश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय समैना से एकत्रित हो नारेबाजी करते हुए किसानों द्वारा कोतवाली दादों ओर कूच किया तो जिरौली पर पहुंचे कोतवाल दादों द्वारा किसानों को प्रस्तावित धरना स्थगित करनें हेतु मान मनौव्वल किया गया और किसानों की सभी मांगों को स्वीकार किया कहा कि वह किसानों के सदैव साथ है और आगे भी भाकियू अधिकार के किसानों का सम्मान करेंगे उनकी सभी जायेज मांगों का समाधान उनके द्वारा किया जाएगा भाकियू अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अवधेश यादव ने कहा कि संगठन किसानों के हर संघर्ष को करता आया है और पुरजोर तरीके से करता रहेगा अलीगढ़ प्रशासन को जान लेना चाहिए कि किसान कमजोर नहीं है उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वी आई पी कल्चर नाम पर जारी हिटलरशाही फरमान किसानों को तांडव दिखा रखा है जबकि देश में 80% प्रतिशत किसान आबादी है और संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया है देशवासियों द्वारा सेवक बनें जनप्रतिनिधि सत्ता काबिज हो भूल जाते है कि जो सुख सुविधाएं उपभोग कर समाज में राजशाही समझ स्वयं वी आई पी कल्चर अपना सत्ता में बैठाने वाले भारतीय नागरिकों से भेद-भाव अपना उन्हें तुच्छ और राजतंत्र क़ायम करना चाहते हो बहुत ही बड़ी भूल में सत्ता अहंकार पाल लिया है देश लोकतंत्र आधार पर चलेगा प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री मंत्री संत्री सभी को आम भारतीय नागरिक भांति रहना होगा राजशाही न समझे स्वयं देशवासियों के पैसे का सुख भोगों और देश के नागरिकों जों स्वयं की मेहनत पर वी आई पी कल्चर वहन करता है उस पर अंकुश लगाने का हक़ किसी को नहीं न ही कोई देश का राजा है न भारत का नागरिक किसी का गुलाम दुर्योधन भी अहंकार पाल बैठा था हस्तिनापुर सिर्फ उसका है हश्र सभी को पता है वी आई पी कल्चर देश में किसी का नहीं चलेगा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री वी आई पी कल्चर दिखाएंगे देशवासियों के पैसे पर हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करते है तो मुमकिन है कि सामर्थ्यवान देश के नागरिकों को भी आजादी है समानता संविधान में सभी देशवासियों को समान अधिकार देती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश यादव, सरदार दलजोर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।
Exit mobile version