Site icon Youth Ki Awaaz

अदा शर्मा और सुनील ग्रोवर की सनफ्लावर क्या सच में डार्क कॉमेडी है

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर से एक साथ लोगों को हंसाने आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लावर का दूसरा सीजन बीते शुक्रवार प्रीमियर किया गया। विकास बहल निर्देशित इस सीरीज का पहला सीजन टाइम पास के लिए ठीक लगा था इसलिए दूसरा सीजन भी देखने बैठा लेकिन इस बार अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया।

इस सीजन को नवीन गुजरल ने डायरेक्ट किया है। सीरीज के क्रिएटर विकास बहल की दो फ़िल्में क्वीन और सुपर 30 शानदार थी लेकिन दोनों की कामयाबी के पीछे इनका कितना हाथ है यह समझ पाना थोड़ा सा मुश्किल है। मुश्किल इसलिए है क्योंकि फैंटम प्रोडक्शन हॉउस की कई खबरें बाहर आती हैं। खैर विकास की ये ब्लैक कॉमेडी इस बार ब्लैंक रही। ये मर्डर मिस्ट्री और कॉमेडी दोनों को साथ में जोड़ने की असफल कोशिश दिखी।

इस सीरीज के पहले सीजन में सुनील का काम अच्छा लगा था। लेकिन असली मज़ा ताम्बे का किरदार निभा रहे गिरीश कुलकर्णी, बाई का किरदार निभा रही अन्नपूरना सोनी और मंझे हुए एक्टर रणवीर शौरी ने दिया था। इस सीजन में भी इन्ही तीनो का काम बढ़िया लगा। अदा शर्मा की खूबसूरती दर्शकों को आकर्षित करेगी लेकिन एक मिस्ट्री गर्ल के रूप में वे बहुत कम लोगों को जँचेगी।

वेब सीरीज के एक दृश्य में सुनील ग्रोवर को सिर्फ टॉवल में पुलसी अरेस्ट कर लें आती है। थाने में सुनील ग्रोवर आंख बंद करके सभी को यह बताते हैं कि कैसे वे किडनैप हुए थे और उनके साथ क्या क्या हुआ था। इस सीन में म्यूजिक और सुनील के डायलॉग्स स्क्रीन पर कुछ नया परोसते हैं। इस क्राइम थ्रीलर में कोई भी गंभीरता नही क्योंकि मेकर्स को कॉमेडी भी जोड़ना था। क्योंकि जॉनर इसका ब्लैक कॉमेडी है। विकास बहल खुद कई जॉनर में भटक रहे हैं। कभी गणपत जैसी एक्शन फ़िल्म बनाते हैं, कभी वे चिल्लर पार्टी का निर्देशन करते हैं। मोटिवेशनल बायोपिक सुपर 30 के वे निर्देशक हैं और अभी हॉरर फ़िल्म शैतान लेकर आ रहे हैं। शायद वे तलाश में हों। लेकिन हर कलाकार के काम में उसकी एक अलग पहचान एक अलग सिग्नेचर होना चाहिए जिसके माध्यम से वह भीड़ में भी अलग से दिखाई पड़े।

सुनील ग्रोवर के फैन हैं तो कपिल के नए शो का इंतज़ार कर सकते हैं। द केरल स्टोरी के बाद से आपने अदा शर्मा को फ़ॉलो किया हो तो उनकी बस्तर भी बेहद जल्द आने वाली है। ताम्बे के किरदार के लिए इस वेब सीरीज को देखा जा सकता है।

Exit mobile version