Site icon Youth Ki Awaaz

जीवन का महत्त्व (कविता)

जानते हो तुम जीवन क्या है?

जानते हो इसे जीना कैसे है?

जानते हो इसका महत्त्व क्या है?

यदि जीवन उल्लास से जीना है तो।

सभी को सम्मान देना होगा।।

सभी के जीवन में खुशियां लानी होगी।

जीवन यदि आस है तो इसे जगाना होगा।

उम्र भर फूलों की तरह खिलना होगा।

उमंगों की हर खुशियां बिखेरनी होगी।

दुनिया में अगर आये हो तो जीना होगा।।

यदि सूरज की तरह चमकना है तो।

फिर उसकी तरह जलना भी होगा।।

यह जीवन नहीं है इतना भी आसान।

कांटों भरे रास्तों पर चलना होगा।।

जीवन का महत्त्व अगर समझते हो तो।

हर परिस्थिति से डट कर लड़ना होगा।।

यह कविता उत्तराखंड के कपकोट ब्लॉक स्थित असों गांव की रजनी आर्या ने चरखा फीचर के लिए लिखा है. रजनी वर्तमान में 10वीं कक्षा की छात्रा है.

Exit mobile version