Site icon Youth Ki Awaaz

“तुम नूतन इतिहास लिखो”

“तुम नूतन इतिहास लिखो”

डॉ लक्ष्मण झा”परिमल ”

==================

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !

खण्डर को सुरक्षित रना है नव महलों का निर्माण करो !!

भूखा ना कोई रहने पाए ,

सबके अंगों पर वस्त्र रहे !

अच्छेदिन सबके हो जाएं,

भय से कोई ना त्रस्त रहे !!

दिल में रहना तुम सीखो जीना सबका आसान करो ,

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

तिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !!

शहरों को विकसित करना ,

पहाडियों से भी प्रेम करना !

दयनीय जीव में खुशियों से ,

उनको भी अनुम कर देना !!

वर्षों से ये रह रहे उपेक्षित उनका भी तो कल्याण करो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !!

सब धर्मों में अपनापन हो ,

प्यार कभी ना मिटने पाए !

ऐसा स्नेह भरो जीवन में ,

यह अमर कहानी बन जाए !!

सब लोगों में प्यार रहे अब ऐसा तुम इतिहास लिखो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !!

विश्व शांति लाओ जग में ,

जग का तुम कल्याकरो !

पर्यावरण की अनुपम रचना ,

का जीवन भर सत्कार करो !!

स्वयं कोई इतिहास लिखेगा तुम उसका ही इंतजार करो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

==================

डॉ लक्ष्मण झा”परिमल ”

साउंड हेल्थ क्लिनिक

डॉक्टर’स ले

दुमका

झारण्ड

भार

08.12.2023

Exit mobile version