Site icon Youth Ki Awaaz

सत्यप्रेम की कथा: एंटरटेनमेंट, रोमांस और सोशल मैसेज देती बेहतरीन फिल्म

Satyaprem kii Katha

Satyaprem kii Katha

सत्यप्रेम की कथा में हीरो कार्तिक आर्यन है और हीरोइन कियारा आडवाणी है। इनकी कहानी में प्रेम के कथा को दिखाया गया है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ मूवी एंटेरटेनमेंट के साथ दर्शकों को एक सोशल मैसेज देती है। इस मूवी में सत्यप्रेम (कार्तिक आर्यन) एक मिडिल क्लास फैमिली से होते हैं, जो 3 बार लॉ का एग्जाम देकर फेल हो चुके होते हैं। इसके बाद उनका एक ही मकसद होता है, कि जल्दी से उनकी शादी हो जाए।

डांडिया नाइट में कहानी की शुरुआत

तभी डांडिया नाइट में वे (कथा) कियारा आडवाणी से मिलते हैं, जब कियारा आडवाणी अपना डांस परफॉर्म कर रही होती है। और उनको उसी समय कथा से प्यार हो जाता है। लेकिन कुछ ही देर बाद उनको पता चलता है, कि कथा का बॉयफ्रेंड है। उसके बाद अगले साल डांडिया नाइट के समय उनको पता चलता है, कि कथा का ब्रेकअप हो गया है। ये सुनने के बाद वो खुशी से डांडिया नाइट में जाते हैं, कथा से मिलने। लेकिन वहां कथा नहीं आई होती है। उसके बाद वो कथा से मिलने उसके घर चले जाते हैं और वहां जाकर वो देखते हैं, कि कथा सुसाइड कर रही होती है।

हीरो का अपनी प्रेमिका को बचाना

इसे देखकर सत्यप्रेम कथा को हॉस्पिटल ले जाते हैं और कथा की जान बचा लेते हैं। उसके बाद कथा के माता-पिता सत्यप्रेम के घर आकर कथा का रिश्ता लेकर आते हैं। उसके बाद सत्यप्रेम और कथा की शादी हो जाती है। लेकिन शादी के बाद कथा सत्यप्रेम को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने भी देती है। कुछ दिनों बाद सत्यप्रेम को पता चलता है, कि कथा ये सब इसलिए कर रही थी, क्योंकि कुछ दिन पहले कथा के साथ रेप हुआ था, जो कि कथा का बॉयफ्रेंड ने ही किया था। यह बात सत्यप्रेम को पता चलता है, और सत्यप्रेम कथा का बॉयफ्रेंड को मारने के लिए चले जाते हैं। और कुछ दिन बाद सत्यप्रेम कथा के बॉयफ्रेंड को सजा भी दिलवाते हैं। इस मूवी के सभी सॉन्ग्स और डायलॉग्स बहुत अच्छे हैं। यह मूवी दर्शकों को एंटरटेनमेंट, रोमांस के साथ-साथ सोशल मैसेज भी देती है।

Exit mobile version