Site icon Youth Ki Awaaz

भाजपा ने बिहार से ऋतुराज को बनाया राष्ट्रीय मंत्री

BJP leader with Ritu Raj

BJP leader with Ritu Raj

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पार्टी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में कई बड़े चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बिहार से एक बार फिर ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव घोषित किया गया है। इसके अलावा बिहार से किसी अन्य नेता को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। वहीं हरीश द्विवेदी, सुनील देवधर और विनोद सोनकर को सचिव पद से हटा दिया गया है। जबकि राधामोहन को भी इस बार जगह नहीं दी गई है।

इससे पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की। इसी बैठक के बाद ये लिस्ट जारी की गई है। इस बैठक में नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई थी। साथ ही साथ बैठक के दौरान, नड्डा ने पार्टी के “महाजन संपर्क अभियान” की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और आउटरीच प्रयासों के बारे में जानकारी मांगी।

Exit mobile version