Site icon Youth Ki Awaaz

क्या समाज पर बॉलीवुड का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है?

Bollywood

Bollywood

आज के आधुनिक जीवन में सिनेमा का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। शहर भर में अलग-अलग जगहों पर हजारों मल्टीप्लेक्स,माल्स खुल रहे है और जहां हर हफ्ते 1-2 फिल्म रिलीज की जाती है। हजारों के तादात में जनता बड़े पर्दे पर फिल्में देखने जाती है । हमारे देश की बढ़ती प्रगति के चलते और नई- नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज ज्यादातर लोग इंटरनेट सेवा का लाभ उठा रहें है। वह कोई भी फिल्म अपने मोबाइल फोन में घर बैठे ही देख सकते है।

टेक्नोलॉजी के माध्यम से सिनेमा का बढ़ता बाजार

हमारे पास टेक्नोलॉजी की सुविधा के माध्यम से हमें लैपटॉप , टेब या मोबाईल फोन के माध्यम से बढ़े ही आसानी से देखा जा सकता है। हम लोग 24 घंटे इंटरनेट पर गुजारते है। एक फिल्म हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये न केवल हमें सीख देती लेकिन हमें अलग – अलग संस्कृति के बारे में फिल्मों के जरिये जानकारी प्राप्त करते है और भारतीय सिनेमा मनोरंजन का एक सशक्त साधन बनकर उभरा निकलकर आया है , भारत में सिनेमा का व्यवसाय हर साल बढ़ता रहता है जिससे लाखों के युवाओं को रोजगार मिलता है ।

 भारतीय सिनेमा की शुरुआत

भारतीय सिनेमा की शुरुआत दादासाहब फालके जी के ‘राजा हरिश्चंद्र’ से साल 1913 से हुई थी। समय आगे बढ़ता गया और फिल्में बनती गई। भारतीय सिनेमा को सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाली इंडस्ट्री घोषित किया गया। जैसे – जैसे समय आगे बढ़ता गया उभरते कलाकार पर्दे पर प्रदर्शन करते गए और तकनीक बदलती गई और भारतीय सिनेमा समय के अनुसार बदलता गया। सामाजिक जागरूकता और धार्मिक कथाओं को पर्दे पर दिखाया गया था।

भारतीय सिनेमा में बनते अलग-अलग मुद्दों पर कहानियाँ

भारतीय सिनेमा समय के मुताबिक कई बार बदलता गया और ये फिल्में सकारात्मकता के साथ – साथ समाज के कुछ कड़वे सच भी सामने लाता गया। समय के साथ सिनेमा अपना इतिहास बनाती गई और बहुत से नए चेहरे आए भारतीय सिनेमा में जिन्होंने जनता को अलग – अलग विचारधारा पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इनमें लड़कियों की हत्या, लड़कियों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सत्ती प्रथा और भी बहुत सारे ऐसे विचारों को सिनेमा ने अपने दर्शकों के सामने रखा और उस ओर सोचने पर मजबूर किया और समाज के इस हिस्से को भी दर्शकों के सामने रखकर आवाज उठाई है। बात करें बॉलीवुड की फिल्मों की तो उसमें ज्यादातर हंसी मजाक और एक्शन देखने को मिलेगा और शाहरुख खान या सलमान जैसे अभिनेता जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों अपना फैन बना लिया है।

ये फिल्में देश – विदेश में मशहूर भी हुए। अलग – अलग भाषाओं में अनुवाद भी किया जाता है। आज के समय में दुनियाभर में भारतीय सिनेमा बहुत प्रसिद्ध हो गया है। विदेशी फिल्मों को टक्कर देता जा रहा है और हाल ही में कई भारतीय ऑस्कर पुरस्कार भी जीत चुके हैं। विश्व भर में आज भारतीय सिनेमा की काफी मांग है और प्रसिद्ध भी हो गई है। सिनेमा समाज को एक आईना दिखाने का काम करता है।

Exit mobile version