Site icon Youth Ki Awaaz

जम्मू एक्सप्रेस यानि उमराव मलिक की रफ्तार से खुश हुआ हिंदुस्तान

भारत के लिए वनडे डेब्यू करते हुए उमरान मलिक की खौफनाक गेंदबाजी! शुरुआती स्पेल में ही 2 विकेट। अपने पहले ओवर में लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार! सबसे तेज गेंद 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से। मैच में 11वें ओवर में उमरान को पहली बार वनडे में गेंद डालने का मौका मिला। अपने वनडे करियर की पहली गेंद उमरान ने 145.9kph की स्पीड से फेंकी थी, तो वहीं दूसरी गेंद उमरान ने 147.3kph की रफ्तार के साथ डाली। अपने वनडे करियर के पहले ओवर की तीसरी गेंद जम्मू कश्मीर के इस गेंदबाज ने 145.6kph की रफ्तार के साथ करने का कमाल किया।

इसके बाद अपनी चौथी गेंद 147.3kph की रफ्तार से फेंकी। पहले ओवर की अगली गेंद यानी पांचवीं गेंद 137.1kph की ऱफ्तार से की। अपने वनडे करियर के पहले ओवर की आखिरी गेंद को उमरान ने 149.6kph की रफ्तार के साथ फेंककर दिखा दिया है कि वो अपनी रफ्तार से समझौता नहीं करने वाले हैं। इधर उमरान ने गेंदबाजी शुरू की और उधर दुनिया बोल उठी कि नियंत्रण के साथ ऐसी खौफनाक पेस लंबे अरसे से नहीं दिखी।

लगातार सटीक टप्पे के साथ तेज रफ्तार का इनाम उमरान को 16वें ओवर की पहली गेंद पर मिला। फुल, क्विक और ऑफ स्टंप के बाहर…! कीवी ओपनर डेवॉन कॉनवे ने कवर ड्राइव खेलने के लिए इस गेंद का पीछा किया। बल्ले का बाहरी किनारा और कीपर के हाथों में आसान सा कैच…!

कॉनवे को 24 के निजी स्कोर पर चलता करने के बाद 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उमरान ने डेरेल मिचेल का भी काम तमाम कर दिया। फिर से एक दफा तेज गेंद वाइड आउटसाइड ऑफ! मिचेल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गति से मात खा गए। टाइमिंग सही हुई नहीं और डीप पॉइंट में दीपक हुड्डा के हाथों कैच! मिचेल केवल 11 रनों पर पवेलियन लौट गए।

माना कि न्यूजीलैंड में बाउंड्री छोटी है लेकिन तब भी एक्सप्रेस स्पीड गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है। उमरान मलिक ने साबित कर दिया कि 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर की तुलना में जम्मू एक्सप्रेस टीम इंडिया के लिए बिल्कुल सही है।

यूं ही लगातार बढ़ाएगा देश का मान नंबर वन तेज गेंदबाज बनेगा उमरान ❤️

Exit mobile version