Site icon Youth Ki Awaaz

X-ray से बचाव क्यों और कैसे ज़रूरी है?

X-Ray से बचाव क्यों है जरूरी

विकिरण ( एक्स रे) एक तरह की सघन ऊर्जा है, जिसे आम भाषा में “लाइट” भी कहा जाता है। सीधे तौर पर विकिरण, लाइट से कहीं अधिक शक्तिशाली होता है इसलिए यह आपके शरीर को भेदकर आपको अत्यधिक नुकसान पहुंचा सकता है।

आज आधुनिकता के दौर में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में विकिरण का उपयोग बढ़ा हैं क्योंकि यही वह तकनीक हैं जिसने चिकित्सा प्रणाली में सुधार किया। यही वह तकनीक है जिससे आज चिकत्सा पद्धति इतनी उन्नत और पारदर्शी हो सकी। यही वह तकनीक है जिससे कैंसर जैसे रोगों का इलाज संभव हो सका। इसीलिए आजकल इसका उपयोग कहीं अधिक किया जाने लगा है। एक्स रे, सी टी, फ्लोरोस्कोपी में एक संतुलित मात्रा में विकिरण का उपयोग होता है।

X-ray कैसे नुकसान पहुंचाता है?

यह एक सघन ऊर्जा है, यानी बहुत ज्यादा ऊर्जा, जब यह आपके शरीर पर पड़ती है तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं को भेदती हुई आर पार हो जाती है, जिससे आपके शरीर की कोशिकाएं ( जिनसे आपका शरीर बना हुआ है) टूट जाती है या अपंग हों जाती है, जो शरीर के लिए उपयोगी नहीं रहती।

हालांकि एक स्वस्थ शरीर इन अपंग कोशिकाओं को ठीक कर सकता है, फिर भी अगर नहीं कर पाता तो यही अपंग कोशिकाएं अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के अनुसार अपने जैसी नई कोशिकाओं को जन्म देती है, जब इन अपंग कोशिकाओं की संख्या बहुत अधिक हो जाती है तो यह एक गांठ के रूप में उभरने लगती है, जिसे कैंसर कहा जाता है। ये कोशिका समूह शरीर के लिए कोई काम का नहीं होता बल्कि यह स्वस्थ कोशिकाओं की ऊर्जा पर निर्भर होकर उन्हें भी कमजोर करता है, जिसे शरीर कमज़ोर होने लगता है।

X-ray कैंसर का इलाज कैसे करता है?

विकिरण से कैंसर होने का खतरा रहता है वहीं विकिरण से कैंसर का इलाज भी किया जाता है। अत्यधिक मात्रा में जब विकिरण कैंसर कोशिकाओं पर पड़ती है तो कैंसर कोशिकाएं नष्ट हो जाती है। इसी आधार पर एक निर्धारित मात्रा में विकिरण देकर कैंसर का इलाज किया जाता है। यह मात्रा और उपचार नीति कैंसर विभाग में निर्धारित रेडिएशन ऑनकोलॉजिस्ट और मेडिकल फिजिसिस्ट निर्धारित करते हैं।

X-ray बचाव क्यों जरूरी है?

X-ray खतरे का निशान।

यह आपके शरीर की कोशिकाओं का मारता है या अपंग बना देता है। जो भविष्य में आपको या अगली पीढ़ी को अपंग कोशिकाओं से निर्मित अंग प्रदान कर सकता है। (यह एक संभावना मात्र है) विकिरण सिर्फ विकिरण ग्रषित मनुष्य को ही नहीं बल्कि होने वाले बच्चों पर भी अपना प्रभाव दिखा सकता है इसलिए गर्भावस्था में किसी भी महिला को इससे बचना चाहिए या उसे किसी भी विकिरण जनित जगह पर जाने से बचना चाहिए।

अस्पतालों में किए जाने वाले एक्स रे या सी टी के दौरान मिलने वाली विकिरण इस हद्द तक कम रखा जाता है की इससे मनुष्य को कम से कम नुकसान हो सके, क्योंकि एक्स रे या सी टी करने से बीमार व्यक्ति का इलाज सही से हो पता है इसलिए विकिरण के मामूली प्रभाव को नजरंदाज किया जाता है।

X-ray से कैसे बचें?

क्यूंकि विकिरण एक सघन ऊर्जा है, इसलिए आप इसे न देख सकते है, न सूंघ सकते है और न ही महसूस कर सकते है। सिर्फ इसके प्रभाव को मापा जा सकता है या उपकरण की सहायता से जाना जा सकता है इसलिए ज़रूरी है इससे बचाव जो विकिरण स्थान पर लगे संकेतों को देखकर, बचा जा सकता है।

विकिरण के खतरे के बारे में जानकारी ही आपका बचाव है।

मेडिकल फिजिक्स दिवस पर लेखक सुभाष वर्मा द्वारा विशेष ।लेखक इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल दिल्ली में मेडिकल फिजिसिस्ट हैं। 

Exit mobile version