Site icon Youth Ki Awaaz

लखनऊ का ग्लोबल पार्क

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित शहर का मशहूर ग्लोब पार्क (Globe Park Lucknow), जो कि 57 साल पुराना है, यह पार्क अपने विशालकाय ग्लोब के लिए प्रसिद्ध है, जो सभी महाद्वीपों, द्वीपों, महासागरों और समुद्रों का प्रतिनिधित्व करता है।

2 मई 1964 से लेकर 1 मई 1965 तक लखनऊ के मेयर रहे पद्मभूषण कैप्टन वीआर मोहन (Captain V.R Mohan) ने अपने कार्यकाल के दौरान लखनऊ में एक विशाल ग्लोब पार्क (Globe Park) बनवाया था। पार्क के अंदर बना विशाल ग्लोब, इस पार्क में मुख्य आकर्षण का केंद्र है, यह ग्लोब जमीनी स्तर से लगभग 40 फीट ऊंचा है। इसका वजन भी 20 टन है।

 57 साल पहले यह ग्लोब गोल-गोल घुमा भी करता था, और इसे देखने के लिए लोग शहर के विभिन्न इलाकों से आया करते थे। इस विशालकाय ग्लोब के चारों और फव्वारे भी चलते थे जो उस समय इस पार्क की सुंदरता में चार चांद लगा देते थे। 

Exit mobile version