Site icon Youth Ki Awaaz

कलमवीर सम्मान समारोह

ज्ञानेश्वरी प्रकाशन एवं ओ.टी. आर. फाउंडेशन के सौजन्य से कलमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ज्ञानेश्वरी प्रकाशन एवं ओ.टी. आर. फाउंडेशन के सौजन्य से कलमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कवि दिनेश शुभ, ओ. टी. आर. राइटिंग कम्युनिटी की संस्थापिका कनुप्रिया रस्तोगी एवं ज्ञानेश्वरी प्रकाशन के संस्थापक आकाश कुमार जी ने अहम भूमिका निभाई। ज्ञानेश्वरी प्रकाशन अपने प्रथम दिवस से ही मातृभाषा हिन्दी के प्रति समर्पण से कार्य कर रहा है फलस्वरूप देश भर से रचनाकारों ने इस समारोह में देशप्रेम से ओतप्रोत रचनाएँ “मिट्टी मेरे भारत की” विषय पर समर्पित की। उत्कृष्ट रचनाकारों में सोनिका शर्मा, डी आर महतो “मनु”, आकाश कश्यप, नदीम बानो, वैभव, हसन रजा अंसारी, सत्या पंडित, बादल राय, जैमिनी वार्ष्णेय, मनीषा कुमारी, पूनम चावरिया, वेद प्रकाश, बिस्वरूपा रथ, खुशबू श्रीवास्तव, अंजुला पचौरी, अवधेश कुर्मी, भावना शर्मा, बबली वर्मा, रजनी श्रीवास्तव, वरूण राज ढलौत्रा, इंदु गुप्ता, ऐमन मोईन रज़ा , अफसाना वाहिद आदि शामिल रहे। ज्ञानेश्वरी प्रकाशन एवं ओ.टी. आर. फाउंडेशन सभी सम्मानित साथियों, आमंत्रित अथितियों एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करता है।

Exit mobile version