Site icon Youth Ki Awaaz

आपको पता है उदयपुर का असल गुनाहगार कौन है?

आपको पता है उदयपुर का असल गुनाहगार कौन है?

वो सिस्टम और गवर्नमेंट और वो डिपार्टमेंट्स जो प्यारे नबी की शान मे गुस्ताखी को आम कर गए, आज आपको देश के हर शहर गाँव गली मे गुनाह करने वाले मिल जाएंगे मगर अदालत ने हुकूमत ने कभी उनको सज़ा नहीं दी और फिर ऐसी एक तरफ़ा करवाई ने आम मुसलमानो  का लोकतंत्र से अदालत से भरोसा उठा दिया। 

आप देखें मोहसिन शेख,अख्लाक़ तबरेज, पहलु खान अफ्रजुल कितने मुसलमानो को आतंकवादियो ने मारा मगर आज वो ना सिर्फ आज़ाद है बल्कि समाज मे हीरो हैं। 

कत्लेआम की बातें खुले आम

स्टेज सजा सजा कर मुसलमानो के कत्लेआम की बात हुई और मुसलिम औरतों के सामूहिक बलात्कार की धमकी दी गई। मस्जिदों पर हमला हुआ, भगवा लहरा दिया गया मगर सरकार और अदालते खामोश रहीं और उस पर भी बिकी हुए मीडिया ने कभी इन आतंकवादियो से सवाल ना पूछा उल्टा मुसलमानो के खिलाफ ही प्रोपागेंडा करते हैं।  

आज अगर अदालतो से मुसलमानो का भरोसा उठा है तो उसका ज़िम्मेदार कौन है? असल गुनाहगार कौन है?  लेकिन मैं एक सच्चा मुसलमान होने के नाते इस कत्ल को हरगिज़ जायज नही मानता क्योंकि इस्लाम इस की इजाज़त नही देता । 

अशरफ क़ादीर

Exit mobile version