Site icon Youth Ki Awaaz

गीता जयंती महोत्सव के छठवें दिन सदस्यों ने चलाया यमुना स्वच्छता अभियान

 

खेकड़ा

अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ के तत्वाधान में आज गीता जयंती महोत्सव के छठवें दिन यमुना स्वच्छता अभियान चलाया गया। सदस्यों ने जनपद के काठा गांव में पहुंचकर यमुना घाट पर साफ सफाई की वहाँ पड़ा कूड़ा एकत्र कर गड्ढे में दबा कर घाट की साफ सफाई की। उसके उपरांत मां यमुना की पूजा अर्चना की गई।

धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि नदिया हमें जीवन प्रदान करती हैं हमें इन्हें स्वच्छ और निर्मल रखना होगा। उन्होंने प्रशासन से यमुना नदी में गिरने वाले नालों को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढीयों के लिए नदियों की स्वच्छता की सुरक्षा करनी नितांत आवश्यक है, तभी हमारी संस्कृति की रक्षा संभव है।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी ने सरकार से नदियों में गिरने वाले नालों को रोकने की मांग की साथ ही नदियों के पास बसे गांव एवं नगरों में अवैध रूप से तालाबों पर किए गए कब्जों को मुक्त करा कर उनका पानी वहाँ एकत्र करने की मांग की उन्होंने कहा कि इससे नगर एवं गांव का जल स्तर भी बढ़ेगा और हमारी नदियां भी शत-प्रतिशत सुरक्षित रहेंगी।

यमुना स्वच्छता अभियान का संचालन उमेश शर्मा ने किया, अभियान में देवेंद्र शर्मा, डब्बू मेंबर, सभासद नरेंद्र धामा, प्रमोद गोस्वामी, एडवोकेट कमल गोस्वामी, उपस्थित रहे।

Exit mobile version