Site icon Youth Ki Awaaz

उच्च शिक्षा में करियर के लिए सही कोर्स का चुनाव कैसे करें?

उच्च शिक्षा में करियर के लिए सही कोर्स का चुनाव कैसे करें

   

हम व्यक्तिगत मोर्चे या पेशेवर मोर्चे पर हों, हम सभी कभी ना कभी जीवन में खुद को एक ऐसे मोड़ पर पाते हैं, जहां हमें पता नहीं होता है कि आगे का रास्ता कैसे तय करना है? ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में हम खुद से सवाल करते हैं और उनके जवाब ढ़ूंढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही स्थिति अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूरी करने के बाद अधिकतर छात्रों की होती है।

ज्यादातर छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा को लेकर यह संशय रहता है कि वो किस कोर्स में एडमिशन लें? निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि छात्र अपनी उच्च शिक्षा के लिए कैसे एक सही पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं, जिससे वो अपने कैरियर के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

आपकी पसंद या रूचि का क्षेत्र क्या है?

महान चीनी दार्शनिक संत ‘कन्फ्यूशियस’ ने एक बार कहा था कि जब आप उस काम को चुनते हैं जिससे आप प्यार करते हैं, तो आपको एक दिन भी काम करने की जरूरत नहीं होती है। यही सच है, आप अपनी उच्च शिक्षा के कोर्स के चुनाव से पहले उसके बारे में गहन सोच-विचार करें और अपने आप से पूछें कि आपको सबसे ज्यादा कौन सा क्षेत्र पसंद हैं और अपने अंर्तआत्मा की आवाज सुनें आपको सही जवाब मिल जाएगा।

यदि आप किसी ऐसे कोर्स को चुनते हैं, जिसमें आपकी रूचि नहीं है तो ऐसा ना करें, इससे आपका बहुमूल्य समय और ऊर्जा दोनो की हानि होगी और अंत में आपको निराशा ही हाथ लगेगी। इसलिए जो आपकी रुचि का क्षेत्र है उसे चुनना ही सफलता की ओर अपना पहला कदम बढ़ाना है।

वो कौन सा वातावरण है, जहां आप सबसे सहज अनुभव करते हैं?

आपको क्या और कहां काम करना पसंद है? यह एक यक्ष प्रश्न है। जैसे- यदि आप मशीनों के साथ काम करना पसंद करते हैं और आपका विश्लेषणात्मक कौशल अच्छा है, तो फिर आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग के फील्ड में अपना एक सफल करियर बना सकते हैं। यदि आपको कंप्यूटर चलाना अच्छा लगता है, तो आपके लिए कंप्यूटर विज्ञान बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप प्रकृति के साथ काम करना पसंद करते हैं, तो आप पर्यावरण विज्ञान के किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं। रचनात्मक रूचि वाले छात्रों के लिए फैशन डिजाइनिंग एक सही विकल्प हो सकता है।

जीवन में आपका अंतिम उद्देश्य क्या है?

आपको अपनी उच्च शिक्षा के कोर्स चयन के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, कि अंतत: आप अपने करियर में करना क्या चाहते हैं? क्या आप अपने जीवन में सिर्फ धन, शक्ति, यश प्राप्त करना चाहते हैं अथवा इसके पीछे रचनात्मक संतुष्टि व समाज कल्याण का भाव भी है। हर पेशे का अपना एक चरित्र एवं विशेषता होती है। इसलिए हमें उसी कोर्स का चयन करना चाहिए जिससे हमारे अंतिम उद्देश्य की प्राप्ति होती हो।

लब्बोलुआब, यह सब कुछ आपके साथ ही शुरू होता है और इसमें आप ही अंतिम निर्णय लेते हैं। आपके माता-पिता और शिक्षक पूरी प्रक्रिया में केवल मार्गदर्शन ही दे सकते हैं।

एसजीटी विश्वविद्यालय भारत के शीर्ष निजी विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां का ‘कॉर्पोरेट रिसर्च सेंटर’ के विशेषज्ञों द्वारा करियर परामर्श की सेवा प्रदान की जाती है। जहां छात्रों को कोर्स चयन, शुल्क संरचना, प्लेसमेंट सेवाओं व करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। एसजीटी विश्वविद्यालय आपके करियर लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपको सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता है।

Exit mobile version