Site icon Youth Ki Awaaz

केजरीवाल का ऐलान 2022 में UP के चुनावी दंगल में हिस्सा लेंगे

 आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉंफ़्रेंस करके बताया कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रेस कॉंफ़्रेंस में बताया कि वो दिल्ली मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू करेंगे। केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की तमाम पार्टियों पर उत्तर प्रदेश जैसे देश के बड़े प्रदेश को लूटने और ठगने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आगे बताया कि हर छोटे मोटे कामों के लिए उत्तर प्रदेश वासियों को दिल्ली क्यों आना पढ़ता है। केजरीवाल ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश में सही और साफ नियत वाली पार्टी की ज़रूरत है।

गौरतलब है कि साल के शुरुआत में दिल्ली में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर केजरीवाल अब देश के बड़े हिस्से में राजनीतिक दांव खेलना चाहते हैं। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, पंजाब हरियाणा और गोवा में भी चुनाव लड़ चुकी है, और पंजाब में तो मुख्य विपक्ष के रूप में मौज़ूद भी है।

Exit mobile version