Site icon Youth Ki Awaaz

PM ने की ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की घोषणा, कुल 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान

नरेन्द्र मोदी- फोटो साभार- पीएम मोदी फेसबुक अकाउंट

नरेन्द्र मोदी- फोटो साभार- पीएम मोदी फेसबुक अकाउंट

narendra modi
प्रधानमंत्री मोदी। फोटो साभार- सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने आज मंगलवार रात आठ बजे देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि COVID-19 से लड़ते हुए दुनिया ने 4 महीने का समय बिताया है। हमने पूरे विश्व में 42 लाख से अधिक पॉज़िटिव केसेज़ और 2.75 लाख मौतें देखी हैं। भारत ने भी प्रिय लोगों को खो दिया।

आइए जानते हैं वे महत्वपूर्ण बातें जो पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहीं।

  • पीपीई किट पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब संकट शुरू हुआ था तब भारत में एक भी पीपीई किट का निर्माण नहीं हुआ था। केवल कुछ एन-95 मास्क ही उपलब्ध थे। भारत ने अभी तक 2 लाख पीपीई किट और 2 लाख एन-95 मास्क भारत में निर्मित किए हैं।
  • पीएम मोदी ने “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के ज़रिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
  • आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी पर बल दिया गया है।
  • उन्होंने कहा कि ये आर्थिक पैकेज कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग और MSME के लिए हैं।
  • उन्होंने स्थानीय उत्पादों पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज जो भी वैश्विक ब्रांड हैं, वे कभी स्थानीय भी थे लेकिन जब वहां के लोगों ने उनका समर्थन करना शुरू किया तो वे वैश्विक हो गए। यही कारण है कि आज से हर भारतीय को हमारे स्थानीय उत्पादों के लिए मुखर होना चाहिए।
  • उन्होंने कहा, “वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना बहुत लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा रहेगा लेकिन हम अपने जीवन को कोरोना के आसपास ही सीमित नहीं रहने दे सकते हैं। हम मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे लेकिन अपने जीवन को प्रभावित नहीं होने देंगे। इसलिए लॉकडाउन-4 नए नियमों के साथ नए रूप में होगा।”
  • राज्यों के सुझावों के आधार पर लॉकडाउन-4 से संबंधित जानकारी 18 मई से पहले देश को दी जाएगी। उन्होंनें कहा कि हम कोरोना से लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।
Exit mobile version