Site icon Youth Ki Awaaz

भारत भुखमरी में टॉप करने की कगार पर

भूखमरी और कुपोषण का आकलन करने वाली संस्था Global Hunger Index की आई ताजा रिपोर्ट में बताया गया है की भारत लगातार भुखमरी वाले देशों की सूचि की ओर बढ़ रही है |
 
मतलब की भारत में भुखमरी की संख्या और परिस्तिथि लगातार बढ़ती जा रही है |
 
रिपोर्ट में बताया गया की है की भारत दुनिया में 119 देशों की सूचि में 103 नंबर के आंकड़े को छू गया है, ताली |
 
साथ साथ रिपोर्ट में यह भी बताया है की भारत की 15 फीसदी आबादी तक़रीबन 20 करोड़ लोग जिसमें ज्यादातर छोटे छोटे बच्चें और महिलाएं को भूखे सोना पड़ रहा है |
 
और देखने की बात ये भी है की इनकी संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है | मगर सरकार और टीवी में कोई लोग इस बारें में बात तक नहीं कर रहें हैं |
 
हालाँकि टीवी और अख़बार आपको बताएगा की हम हर साल विकास कर रहें हैं |
 
हमारी जीडीपी लगातार बढ़ रही है लेकिन यह नहीं बताएंगे की देश में भुखमरी भी लगातार बढ़ रही है |
 
हालाँकि ये घटनी चाहिए आपके और हमारी समझ से | इसलिए आपको जब भी मौका मिले तो सरकार के लोगों से पूछिएगा की ऐसा काहे हो रहा है भाई ??
 
एक तरफ आप बोलते हैं की देश का जीडीपी बढ़ रहा हे और दूसरी तरफ भुखमरी भी क्यों बढ़ता चला जा रहा है ?
 
एक तरफ हमारे देश की इतनी बड़ी आबादी भूखे सोने को मजबूर है जबकि दूसरी तरफ देश में  सिर्फ 55 लोगों के पास 10 लाख करोड़ से भी अधिक सम्पति  है |
 
इतनी भयानक गैर बराबरी देश में 1922 के बाद देखने को मिल रहा है|
 
हालाँकि उस समय देश पर अंग्रेजी हुकूमत का शासन था और आज देशी हुकूमत का |
 
लेकिन हालत वहीं का वहीं है | बदल रही है तो सिर्फ सत्ता, मगर हालत नहीं बदल रही  |
Exit mobile version