Site icon Youth Ki Awaaz

ब्रहमदेव आश्रम में श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन

Exif_JPEG_420

सुधीर गंगवार ।।हरदोई।।

ब्रहमदेव आश्रम में श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भक्त लोग यज्ञ में आहुतियां देकर पुण्य के भागीदार बन रहे है। नगरवासियों के अलावा आसपास गांवो के लोगों की भीड़ लगी रहती है। कुरसठ नगर के सिरदार नगर मार्ग पर स्थिति ब्रहमदेव स्थान पर महन्त नागा बाबा देवपुरी ने बताया कि जन कल्याण के लिए लोगों के सहयोग से छठवां शतचण्डी महायज्ञ हो रहा है।

नगर व गांव के लोग सुबह से शाम तक वेदमन्त्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां डालकर पुण्य के भागी बन रहे है। यज्ञ के यज्ञाचार्य शिवनाथ दीक्षित भक्तों को विधि विधान से यज्ञ की पूजा अर्चना करा रहे है। यज्ञशाला के दूसरी ओर श्रीमद्भागवत कथा हो रही है कथा व्यास सुरेश अवस्थी भक्तों को कथा का रसपान करा रहे है।

गुरूवार को पूर्णाहुति व भण्डारे का आयोजन होगा। नागा बाबा के प्रयास से पूर्व वर्षो से अनवरत धार्मिक कार्य किए जाते है। जिससें लोगों में आपसी भाई चारे के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना रहती है।

पंकज त्रिवेदी चन्द्रकान्त दीक्षित बन्टी शुक्ला शिव शर्मा शास्त्री टक्कू योगेन्द्र कुमार वर्मा सन्तोष वर्मा कृष्ण कुमार पाण्डेय कुलदीप पाठक सोनू त्रिवेदी आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Exit mobile version