Site icon Youth Ki Awaaz

हमारा भारत महान

नमस्कार मित्रों मै राजीव गुप्ता आज कुछ आपने विचार आप सभी के बीच रखना चाहता हूँ। कुछ गलती हो जाए तो माफ करना।

हमारा महान भारत कितना अच्छा लगता है यह सुनाने मे ”महान भारत” पर आज के समय मे यह बोलना सही होगा ” महान भारत ” मुझे नही लगता यह सही होगा। आज हमारे देश का जो वातावरण है वह बहुत जहरीला हो गया है। लोग प्यार से रहना शायद भुल से गए है। हिन्दू मुस्लिम एकता अब बरसों पुरानी कहावत हो गई है। हिन्दू मुस्लिम जात पात धर्म जाति ने भारत को कामजोर कर दिया है। हर दिन दंगा हर दिन मौत जैसे हमारे देश को किसी की नजर लग गई हो। देश के नेता जनता की भलाई छोर धर्म जाति में बट गए है। शर्म की बात 70 साल आजादी के बाद भी आज भी देश जैसे गुलामी में जी रहा है। ना शिक्षा व्यवस्था ठीक है और ना स्वस्थ व्यवस्था। 70 साल आजादी के बाद भी बहुत से गाँव में बिजली तक नही पहुँची। हर दिन 40 करोड़ लोग हमारे देश में भूखे पेट सोने को मजबूर है। आम जनता महँगाई की मार से मर रहे है। भाष्ट्रचार ने जैसे पुरे देश को जकड़ लिया है। गरीब अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे है, रो रहे है तकलीफ मे है। हर तरफ जैसे हाहाकार मचा हो। तो दोस्तों कैसे कहूँ मैरा ”भारत महान” .

धन्यवाद

राजीव गुप्ता

Exit mobile version