Site icon Youth Ki Awaaz

गुजरात चुनाव परिणाम: सबको ख़ुशी

गुजरात चुनाव के परिणाम अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण और रोचक है। ये एक ऐसा चुनाव परिणाम है जो देश के दोनों प्रमुख दलों को एक साथ खुश होने का अवसर दे दिया है, इसके लिए गुजरात की जनता वाक़ई बधाई का पात्र है। भाजपा को इससे बढ़ कर और क्या ख़ुशी की बात होगी की अपनी सत्ता बचाने में कामयाब हो गयी और कांग्रेस के लिए ख़ुशी की बात ये है की पिछले चुनावों की अपेक्षा इस चुनाव में वोट प्रतिशत और सीटों में अप्रत्याशित वृद्धि की है। ये परिणाम किस दल के कितना हित में है ये तो उस दल के लोग जानेँगे परंतु ये परिणाम पूरी तरह 100% जनता के हित में है। क्योंकि इस चुनाव में जनता ने एक बहुमत की सरकार के साथ एक मजबूत बिपक्ष का भी चुनाव किया है। बहुमत की सरकार बिकास के लिए ज़रूरी होता है और मजबूत बिपक्ष लोकतंत्र की मजबूती के लिए। ये दोनों चीजें इसमें मौजूद हैं इसलिए ऐसे जनादेश के जितनी भी सराहना की जाए कम है।
देश / प्रदेश एक रथ होता है जनता उस पर सवार होती है सरकार उसका घोड़ा होती है और बिपक्ष उसका लगाम। इसमें तीनों ही चीज़ें जनता की होती हैं और ये तीनों जितना मजबूत होंगी जनता उतना ही खुश होगी इसमें से कोई भी अगर कमज़ोर होता है तो जनता का ही नुकसान होता है। जब घोड़ा(सरकार) सही दिशा में चलती है तो जनता आराम से रथ पर बैठ कर यात्रा का आनंद लेती है और जैसे ही घोडा(सरकार) गलत दिशा में जाता है जनता लगाम(बिपक्ष) खिंच कर घोड़े को रोक देती है।
सुरक्षित यात्रा के लिए घोड़ा, लगाम और रथ तीनो मजबूत होना चाहिए।
अंत में बस यही कहना चाहूँगा की जनादेश पूरी तरह आम जनता के हित में है।

Exit mobile version